नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने इलेक्ट्रिकल विभाग में 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
एनसीआरटीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती इन पदों पर होगी:
- डिप्टी जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 4 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 5 पद
- इंजीनियरिंग एसोसिएट-I (इलेक्ट्रिकल) – 8 पद
कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
- आवेदन शुरू: 23 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026
उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हार्ड कॉपी भेजना भी जरूरी
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेज डाक के जरिए इस पते पर भेजने होंगे:
Career Cell, HR Department
GatiShakti Bhawan,
National Capital Region Transport Corporation (NCRTC),
INA Colony, New Delhi – 110023
दस्तावेज 24 अगस्त 2026 तक पहुंच जाने चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल)
- या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में समकक्ष डिग्री
- या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा
अनुभव और आयु सीमा
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी PSU में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
- अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु की गणना 23 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर होगा:
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी बाद में एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹65,800 से ₹1,09,800 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
कहां होगी पोस्टिंग?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एनसीआरटीसी के दिल्ली–बावल और दिल्ली–पानीपत–करनाल नमो भारत कॉरिडोर में की जाएगी।



